Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत:20 घायल; महाराष्ट्र के आयुष मंत्री ने DM से ली जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव ने जिलाधिकारी (डीएम) से फोन पर संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंत्री को बताया कि सभी घायलों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटनास्थल पर एडिशनल एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। यह बस महाराष्ट्र के जलगांव और बुलढाणा जिले के लगभग 50 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। ये सभी तीर्थयात्री वाराणसी का भ्रमण करने के बाद नेपाल से वापस लौट रहे थे। नंदगंज क्षेत्र के नैसारे गांव के पास यह दुर्घटना हुई। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम दिनेश कुमार और सीएमओ डॉ. सुनील पांडे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में किसान आईडी अनिवार्य:सरकारी योजनाओं और एमएसपी खरीद के लिए नया नियम
    Next Article
    देवरिया में पुलिस-मजिस्ट्रेट की संयुक्त छापेमारी:कई स्पा सेंटरों पर कार्रवाई, संदिग्ध हालात में जोड़े हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment