Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बोले प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:धुरंधर विवाद पर बोले अपने गिरेबान में झांके सपा, सपा के शासनकाल में होते थे देंगे लूट डकैती

    1 hour ago

    2

    0

    आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा खालसा गांव राजकीय आयुर्वेदिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा के विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। डिप्टी सीएम का कहना है कि सरकार सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है आज हमारे पास 81 मेडिकल कॉलेज हैं। प्रदेश की जनता को उच्च कोर्ट की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारा मकसद है। आजमगढ़ के अस्पताल में मरीज के तीमारदार से हुए विवाद के मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कहना है कि जो भी लोग दोषी हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धुरंधर विवाद पर बोले- डिप्टी सीएम सपा के राज में होते थे दंगे धुरंधर फिल्म के विवाद पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा- सपा शासन जब प्रदेश में होता था। तो हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और दंगे होते रहते थे। जनता इन लोगों से ऊब चुकी थी। आज कोई फिल्म या साहित्य देखते हैं तो उसकी तुलना कर देते हैं। आप सभी लोग जानते हैं कि सपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश की क्या हालत थी। आज मैं कह सकता हूं कि भाजपा सरकार में और योगी की सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। सपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी को जीवन भर प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं पंचायत चुनाव पर डिप्टी सीएम का कहना है कि मामला कोर्ट में चल रहा है कोर्ट के निर्णय के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी भाग रही थी इसलिए बांध दिए थे हाथ-पैर:लखनऊ में बारिश से बचने बिल्डिंग पहुंची थी, पहले से मौजूद लड़के ने रेप किया
    Next Article
    बुजुर्ग के घर पर आधी रात बमबाजी:प्रयागराज में तीन युवकों ने की वारदात, कुछ देर पहले पत्नी-बेटे को बम लेकर खदेड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment