Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग के घर पर आधी रात बमबाजी:प्रयागराज में तीन युवकों ने की वारदात, कुछ देर पहले पत्नी-बेटे को बम लेकर खदेड़ा था

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने बुजुर्ग के घर पर चढ़कर बमबाजी की। पहले जान से मारने की धमकी दी। रात 12:30 बजे आकर बम चला दिया। जोरदार धमाके से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से दो नामजद व अन्य अज्ञात हैं। मोहल्ले में ही किराये पर रहते हैं आरोपी 62 साल केअशोक कुमार झूंसी आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-3 के रहने वाले हैं। मोहल्ले में ही सुरेन्द्र सिंह के मकान में किराये पर राज के अलावा शिवराज अपनी मां व बहन के साथ दो-तीन अन्य लोगों संग रहते हैं। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर यह लोग मोहल्ले में उत्पात करते रहते हैं। पहले रात 11 बजे झगड़ा शुरू किया सात अप्रैल की रात 11.00 बजे से 12.00 बजे के बीच ये लोग कुछ अन्य लोगों को बुलाकर जोर-जोर से हंगामा कर रहे थे। मेरे बेटा देखने गया तो गालीगलौज करते हुए उसे मारने-पीटने लगे। यह देख मेरी पत्नी बेटे को बचाने पहुंची तो सभी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बम लेकर खदेड़ लिया। पत्नी-बेटा किसी तरह जान बचाकर घर में भागे। 1:30 घंटे बाद फिर लौटकर आए रात 12:30 बजे के करीब सभी एक राय होकर मेरे घर चढ़ आए। वह चीख-चीखकर बाहर निकलने और जान से मारने को धमका रहे थे।इस पर मैंने और मेरे परिवार के लोगों ने गेट के पास आकर सभी से जाने को कहा तो उन्होंने बम से हमला कर दिया। इससे जोरदार धमाका हुआ और पूरी गली में धुआं-धुआं हो गया। किसी तरह घर के भीतर भागकर हमने जान बचाई और सूचना दी तो पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर भाग चुके थे। फुटेज में तीन युवक आते दिखाई दिए यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के मुताबिक, रात में 12:30 बजे के करीब पहले तीन युवक गली में आते दिखाई देते हैं। उनके पीछे-पीछे एक युवती व महिला भी आते दिखाई देती हैं। इसके कुछ ही मिनटों बाद युवक एक घर को निशाना बनाकर बम चलाते हैं। इससे जोरदार धमाका होता है और गली में कुछ देर के लिए धुआं छा जाता है। एसएचओ बोले एसीपी झूंसी कुंजलता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद व दो-तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। हत्या के प्रयास, बमबाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:धुरंधर विवाद पर बोले अपने गिरेबान में झांके सपा, सपा के शासनकाल में होते थे देंगे लूट डकैती
    Next Article
    महोबा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली:छात्रों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment