Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली:छात्रों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा जिले के चरखारी में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ ही 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, रिबई के छात्र-छात्राओं ने सहपाठी छात्रों और अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करने हेतु एक रैली निकाली। गुरुवार को प्रभारी प्रधानाचार्य शुभम् त्रिपाठी के नेतृत्व में यह जन जागरूकता रैली कॉलेज से शुरू हुई। इसे प्रभारी प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैंड, पाल मोहल्ला, पट्टीदार मोहल्ला, पटेरिया मोहल्ला, बाजार मोहल्ला सहित गांव के प्रमुख रास्तों से होते हुए मांझखोर, नरसिंहपुरा, बैंक, गढ़वापुरा, सक्सेनापुरा से गुजरी और वापस बस स्टैंड होते हुए कॉलेज पर समाप्त हुई। रैली के दौरान, छात्र-छात्राएं अपने सहपाठी छात्रों को सरकारी स्कूलों में नाम लिखवाकर शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे। वे अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने बच्चों का पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, रिबई में प्रवेश दिलाने और जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाने के लिए प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। कॉलेज के शिक्षकों ने रैली के दौरान अभिभावकों को विद्यालय की विशेषताओं और शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय समय-समय पर सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण कराता है। साथ ही, आधुनिक प्रयोगशालाओं में प्रयोगात्मक कार्य, आधुनिक कक्षाएं, विभिन्न खेल और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं जैसे आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ाया जाता है। रैली के बाद, विद्यालय स्टाफ ने ग्राम रिवई, कीरतपुरा, काकुन, सिजौरा, बैहारी, रिहुनिया, नटर्रा, पंचमपुरा, कनेरा, सुदामापुरी, सन्तोषपुरा, चन्दौली और जरौली सहित अन्य गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान अभिभावकों से पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज, रिबई में कक्षा नौ में छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराने की अपील की गई। चलो अभियान रैली एवं जन सम्पर्क में प्रभारी प्रधानाचार्य शुभम् त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, आशीष कुमार, आजाद सिंह, कुलदीप गौतम, अभिषेक सोनी, दिलीप गौतम, प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह गौतम, करन एवं संजय कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार कबरई विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सिंघनपुर बघारी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में प्रधानाचार्य ब्रजपाल कुटार के दिशा निर्देशन में पूरे गांव में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश सरकारी कालेज में कराने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग के घर पर आधी रात बमबाजी:प्रयागराज में तीन युवकों ने की वारदात, कुछ देर पहले पत्नी-बेटे को बम लेकर खदेड़ा था
    Next Article
    वाराणसी में राजघाट पुल से गंगा में कूदा युवक:बचाने गए NDRF के जवान को जड़ा थप्पड़, 1 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment