Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर एडिशनल कमिश्नर के पास मिली 100 करोड़ की संपत्तियां:9 साल बाद दर्ज हुई भ्रष्टाचार की FIR, गद्दों-बाथरूम के फ्लश में मिले थे नोट

    1 hour ago

    1

    0

    वाणिज्य कर विभाग से जबरिया रिटायर किए गए एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में 9 साल बाद एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है। केशव लाल के पास 5 शहरों में 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति सामने आई है। 9 साल पहले 2017 में कानपुर में तैनाती के दौरान उनके घर में आयकर की रेड हुई तो गद्दों, बाथरूम के फ्लैश और गत्तों में 10 करोड़ कैश, 3 करोड़ के जेवरात समेत करोड़ों की संपत्तियां मिली थीं। इसके बाद उनके खिलाफ विजिलेंस जांच कर रही थी, अब जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। आयकर की रेड में खुला था केशव लाल की भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्‌ठा मूल रूप से चंदौली जिले ग्राम बम्हनियांव व पोस्ट धानापुर के रहने वाले केशव लाल वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-34 में रहते हैं। 2017 में जब उनकी तैनाती कानपुर में थी, तब 19 अप्रैल 2017 को आयकर विभाग ने उनके आवास पर छापा मारा था। उस दौरान करीब 10 करोड़ रुपये नकद और 3 करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई थी। नोएडा स्थित घर के गद्दों, पूजा रूम और अलमारी से नोटों की गड्डियां मिली थी। यही नहीं बाथरूम के बंद पड़े फ्लश से भी नोटों की गडि्यां मिली थीं। वहीं बैडरूम में तीन डिब्बे नोटों से भरे मिले थे। इसके बाद मई 2017 में उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी और मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी। आगे की जांच में उनकी आय से कई गुना अधिक संपत्ति पाए जाने की पुष्टि हुई। विजिलेंस ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस विभाग मामले की विवेचना कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। पांच बड़े शहरों में मिलीं करोड़ों संपत्तियां जांच में सामने आया कि केशव लाल के पास लखनऊ में दो जबकि कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद व नोएडा में एक-एक संपत्ति है। जिनकी कीमत करोड़ों में है। केस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विवेचना राजपत्रित अधिकारी को दी गई है। FIR दर्ज करके विजिलेंस ने शुरू की जांच एफआईआर के मुताबिक 19 सितंबर 2023 को तत्कालीन अपर आयुक्त (ग्रेड-2) वाणिज्य कर केशवलाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच का आदेश शासन ने विजिलेंस को दिया। विजिलेंस के अफसरों ने मामले की जांच पूरी करने के बाद 6 जनवरी 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट दी। जांच के दौरान सामने आया कि केशव लाल के आय के सभी ज्ञात एवं वैध स्त्रोतों से कुल 1 करोड़ 34 हजार रुपए कमाई सामने आई। जबकि कमाई से 18 गुना यानी 18 करोड़ 27 लाख रुपए का खर्च सामने आया। जांच के दौरान केशव लाल ने अपनी आय से ज्यादा रू0 17,26,86,125 का अधिक व्यय किया गया, जो उनकी ज्ञात एवं वैध स्त्रोतों से अर्जित आय से कई गुना ज्यादा है। इस पर केशव लाल को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसके बाद जांच रिपोर्ट में उन्हें आय से अधिक संपत्ति का दोषी माना गया। केशवलाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13 (1) बी सपठित 13 (2) (यथा संशोधित 2018) के अन्तर्गत आपराधिक दुराचरण है तथा उक्त अधिनियम की धारा 13 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की कानपुर यूनिट ने यह रिपोर्ट दर्ज की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के कफ-सिरप माफिया शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड-कॉर्नर नोटिस:अब दुबई से गिरफ्तारी होगी, कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था
    Next Article
    गोरखपुर में 2 बच्चों के पिता ने सुसाइड किया:शराब के लिए मांग रहा था पैसे, नहीं मिलने पर फंदा लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment