Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डिप्टी सीएम ने दिलाया किसानों को भरोसा:बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा

    1 hour ago

    1

    0

    एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने किसानों के नुकसान से लेकर अखिलेश यादव के बयानों का भी जवाब दिया। गंगा किनारे बियर पीने को लेकर अखिलेश यादव के हालिया बयान पर डिप्टी सीएम बोले- 'अखिलेश यादव का काम ही आस्था का अपमान करना है। समाज और देश इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं करता। वे लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।' गांजा तस्करी के आरोपों पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह हताश हैं। उन्हें लगता है कि वे 2047 तक हारते रहेंगे, इसी तनाव और हताशा में वे यूपी को 'गांजा स्टेट' बता रहे हैं। बेमौसम बारिश: किसानों को मिलेगा मुआवजा प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पर चिंता जताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और जल्द ही उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि, ऐसी फसलें तैयार करें जिन पर बेमौसम बारिश का असर कम हो। तकनीक का इस्तेमाल: प्राकृतिक आपदा और बाजार की मार से बचाने के लिए नई तकनीक विकसित की जाए। स्टोरेज व्यवस्था: फसल बर्बाद न हो, इसके लिए बेहतर भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। मेगा फूड पार्क पर अपडेट जब मीडिया ने यूपी में मेगा फूड पार्क की कमी पर सवाल उठाया, तो डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि नोएडा में मेगा फूड पार्क बन चुका है। राज्य के अन्य हिस्सों के लिए भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जल्द ही अन्य पार्क भी स्थापित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में युवक ने कराई अपहरण की FIR:6 अप्रैल को बोलेरो से पत्नी और बच्चे को अगवा किया गया था
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विराेध में आज मेरठ बंद:व्यापार संगठन का ऐलान, डॉक्टर्स-वकील भी समर्थन में उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment