Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala Assembly Elections 2026: केरल में त्रिकोणीय मुकाबला, LDF-UDF-NDA की किस्मत EVM में बंद, सुबह 9 बजे तक 16% Voting

    3 hours from now

    1

    0

    केरल विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती दो घंटे में 16 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, सुबह नौ बजे तक 16.23 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 17.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक त्रिपुणितुरा में सर्वाधिक 20.59 प्रतिशत मतदान हुआ। सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ), मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के शासन और कल्याणकारी मॉडल के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की जुगत में है। वहीं, कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य में एक दशक से जारी वाम शासन को बेदखल कर सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटा है। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एलडीएफ और यूडीएफ के वर्चस्व को चुनौती देने और अपने बढ़ते मत प्रतिशत को विधानसभा में निर्णायक उपस्थिति में बदलने का लक्ष्य लेकर मैदान में है। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ लोग सुबह-सुबह ही राज्य के 30,495 मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है। इसके तहत 76,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई और वेबकास्टिंग प्रणाली का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। राज्य की 140 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 883 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करीब 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे। निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं में 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल हैं। इसके अलावा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता भी हैं। इस चुनावी प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने 1.42 लाख प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Elections 2026 LIVE Updates । Assam, Kerala, Puducherry में वोटिंग जारी, BJP-Congress की प्रतिष्ठा दांव पर
    Next Article
    West Bengal Election | वोटर लिस्ट रिवीजन पर छिड़ी रार! Nitin Nabin का Mamata Banerjee पर प्रहार, घुसपैठियों को 'वोट बैंक' बनाने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment