Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ बार का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता आशुतोष शर्मा पर हुए हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने और उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया है। यह घटना बीती 26 मार्च को सदर बाजार स्थित वैरायटी सेंटर नामक दुकान के मालिक शिवम अग्रवाल द्वारा आशुतोष शर्मा एडवोकेट पर हमले से संबंधित है। बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में शिवम अग्रवाल ने आशुतोष शर्मा पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस मामले में थाना कोतवाली में शिवम अग्रवाल, उनके पिता और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया था। मेरठ बार एसोसिएशन के अनुसार, 28 मार्च तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि आरोपियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण जनपद के समस्त अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। मेरठ बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि इसमें संलिप्त सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तारियां नहीं होती हैं, तो केंद्रीय समिति की आपात बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि इन घटनाओं के कारण अधिवक्ता विधि व्यवसाय के लिए खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए, प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भयमुक्त माहौल प्रदान करने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) को जल्द लागू किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसपोर्टर संदिग्ध मौत मामले में एफआईआर:परिजन बोले-जीएसटी अधिकारी नवेदिता, उनके पति व दो कथित पत्रकार पर हत्या की साजिश रची
    Next Article
    शंकारचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली धमकी को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी सख्त:कहा- वैचारिक मतभेद अपनी जगह ऐसी धमकी स्वीकार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment