Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसपोर्टर संदिग्ध मौत मामले में एफआईआर:परिजन बोले-जीएसटी अधिकारी नवेदिता, उनके पति व दो कथित पत्रकार पर हत्या की साजिश रची

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में ट्रांसपोर्ट संचालक असगर अली की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के परिजनों ने राज्यकर अधिकारी नवेदिता सिंह, उनके पति अजय यादव, दो कथित पत्रकार समेत 5 के खिलाफ एक्सीडेंट करवाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें सड़क पर चल रहे ट्रांसपोर्टर को पीछे से आई कार टक्कर मार कर जाती दिख रही है। ये है पूरा मामला शुक्रवार रात शाहगंज के मेवाती नगला निवासी अजमन ट्रांसपोर्ट के संचालक असगर अली घर से निकले थे। रामनगर की पुलिया के पास अपने गोदाम से ट्रक में माल लोड कर जयपुर जा रहे थे। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाजा के पास सचल दल की अधिकारी रेशु त्रिपाठी ने ट्रक को रोका था। परिजन के अनुसार, कागज पूरे होने पर भी ट्रक को कब्जे में लेकर जयपुर हाउस स्थित जीएसटी कार्यालय भेजा। असगर अली को ट्रक से उतार दिया था। बेटे अब्दुल ने बताया कि रात में पिता ने जीएसटी कार्यालय जाने की बात कही थी। मगर वो घर भी नहीं पहुंचे। तड़के 5:45 बजे किसी राहगीर ने पिता के लहूलुहान अवस्था में मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में पड़े होने की जानकारी दी। वह उन्हें एसएन लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में एक जालौन नंबर की कार के असगर अली को टक्कर मारने का सीसीटीवी फुटेज मिला था। 6 महीने से विवाद बेटे अब्दुल का आरोप है कि पूर्व में 6 महीने पहले जीएसटी की अधिकारी नवेदिता सिंह ने पिता की गाड़ी कागज होते हुए पकड़ी थी। अधिक माल दिखाकर कार्रवाई की थी। पिता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, लोकायुक्त समेत कई जगह की थी। इस पर अधिकारी ने नंवबर 2025 में पिता के ऊपर चौथ वसूली मांगने का फर्जी मामला थाना हरीपर्वत में दर्ज कराया था। तब से ही अधिकारी के पति अजय यादव जोकि नगर निगम के अधिकारी हैं, वो धमका रहे थे। गुर्गों से दिलवा रहे थे धमकी मृतक के बेटे का आरोप है कि आरोपी अधिकारी अपने गुर्गे दिनेश सोलंकी, दो कथित पत्रकार कामरान वारसी, रवि यादव बदनाम बदनाम कर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था। अधिकारी का ड्राइवर भी जान से मारने की धमकी दे रहा था। चालक पूर्व में कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 45 लाख लूट का आरोपी भी था। इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत अज्ञात वाहन से टक्कर मारकर हत्या कराई है। कथित पत्रकार के खिलाफ कई शिकायत एफआईआर में कथित पत्रकार कामरान वारसी और रवि यादव का नाम है। कामरान वारसी के खिलाफ पिछल दिनों गैस एजेंसी संचालक से वसूली का आरोप भी लगा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। वहीं, रवि यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। खुद को पत्रकार बताता है। इन पर मृतक को धमकाने व शिकायत वापस लेने का आरोप है। सीसीटीवी आया सामने ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत के मामले में दो सीसीटीवी सामने आए हैं। एक सीसीटीवी में दिख रहा है कि असगर अली 4 तारीख की रात करीब 3 बजे अपने गोदाम की ओर जा रहे है। वो सड़क किनारे चल रहे हैं। पूरी सड़क खाली है। तभी पीछे से एक कार आती है। वो सड़क किनारे चल रहे असगर अली को रौंदते हुए निकल जाती है। असगर अली उछलकर सड़क पर जा गिरते हैं। काफी देर तक वो वहीं पर तड़पते रहते हैं। मृतक के बेट का कहना है कि ये हादसा तब हुआ जब पिता ने GST अधिकारियों के खिलाफ एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें राज्यकर अधिकारी नवेदिता व उनके पति अजय यादव का हाथ है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC RO-ARO 2023 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख जारी:15 अप्रैल को दो सत्रों में होगा DV, जरूरी दस्तावेज साथ लाएं
    Next Article
    मेरठ बार का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment