Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU का हर डिपार्टमेंट एआई से होगा लैस:दो प्रोफेसर आफ प्रैक्टिस को सौंपी गई जिम्मेदारी, स्टूडेंट्स को भी तकनीक से जोड़ा जाएगा

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शिक्षा को आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कैंपस के प्रत्येक विभाग को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। दो प्रोफेसर आफ प्रैक्टिस को सौंपी गई जिम्मेदारी इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस (पीओपी) विनीता द्विवेदी और राजीव टंडन को सौंपी गई है। दोनों विशेषज्ञ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का दौरा कर वहां एआई की आवश्यकता, उपयोगिता और संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं। वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि यह पहल छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि पीओपी द्वारा तैयार की जा रही विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर हर विभाग में एआई टूल्स और संसाधनों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। समावेशी शिक्षण वातावरण का निर्माण होगा तात्या टोपे सीनेट हॉल में बुधवार व गुरुवार को आयोजित एक बैठक में विवि को प्रौद्योगिकी-संचालित प्रशासन, शिक्षण एवं संगणन के केंद्र के रूप में विकसित करने पर विचार हुआ। वीसी ने बात पर बल दिया कि एआई के माध्यम से उन वर्गों तक भी ज्ञान की सहज पहुंच संभव हो सकती है, जो सामान्यतः अपने प्रश्न रखने में संकोच करते हैं, जिससे एक अधिक समावेशी शिक्षण वातावरण का निर्माण होगा। रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने दैनिक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने में जेमिनी एवं नोटबुक एलएम जैसे एआई उपकरणों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विराेध में आज मेरठ बंद:सुबह से दुकानों में ताला, 1200 डॉक्टरों की OPD बंद; समर्थन में रो पड़ीं किन्नर
    Next Article
    मालवीय पुल पर चढ़कर युवक ने गंगा में लगाई छलांग:मुगलसराय में पुलिसकर्मी समझाते रहे, NDRF ने बचाई जान; जाम लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment