Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बारिश से गेहूं कटाई ठप, उत्पादन घटा:फसल भीगने से दाने कम निकले; किसान मुआवजे की मांग कर रहे

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में मौसम साफ होने और धूप निकलने के बावजूद किसानों की चिंता बनी हुई है। हाल ही में हुई बारिश ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे कटाई और थ्रेसिंग का काम रुक गया है। इससे गेहूं के उत्पादन पर भी सीधा असर पड़ने की आशंका है। तहसील सदर के इंड्रा गांव के किसान बब्बू ने बताया कि बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई दोनों तरह की गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। जिन किसानों ने फसल काटकर थ्रेसिंग के लिए रखी थी, वह पूरी तरह भीग गई है, जिससे अब थ्रेसिंग करना मुश्किल हो गया है। किसानों की सबसे बड़ी चिंता गेहूं के कम उत्पादन को लेकर है। किसान गुड्डू ने एक गेहूं की बाली दिखाते हुए बताया कि सामान्यतः एक बाली में 60 से 70 दाने होते हैं, लेकिन इस बार केवल 38 दाने ही निकले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह खेत की सबसे बड़ी बाली थी, जबकि अन्य बालियों में दानों की संख्या और भी कम है। इससे स्पष्ट है कि इस बार गेहूं का उत्पादन काफी घट जाएगा। किसानों का कहना है कि मौसम की इस मार ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उत्पादन घटने से उन्हें सीधा आर्थिक नुकसान होगा। इसलिए, वे सरकार से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, जिलाधिकारी ने बीते दिन पंजाब नगर क्षेत्र के कुछ गांवों में खराब फसल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। हालांकि, किसानों का आरोप है कि अभी तक उनके खेतों तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। प्रशासन द्वारा कितनी तेजी से सर्वे किया जाता है और किसानों को कब तक राहत मिलती है, यह देखना बाकी है। रामपुर के किसान अब सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विराेध में आज मेरठ बंद:व्यापार संगठन का ऐलान, डॉक्टर्स-वकील भी समर्थन में उतरे
    Next Article
    प्रयागराज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:2 मोबाइल और सैनिक के दस्तावेज बरामद, GRP और RPF ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment