Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिसीमन 2026 पर I-YUVA ने पेश किया नया मॉडल:6:9:13 मॉडल से सीटों का संतुलन बनाने का दिया सुझाव ,महिला आरक्षण पर भी दिया जोर

    1 hour ago

    1

    0

    वर्ष 2026 में प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इसी बीच I-YUVA संस्था ने एक नया मॉडल पेश किया है। संस्था के संस्थापक और राजनीतिक विश्लेषक रुद्र प्रताप सिंह ने इसे संघीय ढांचे को संतुलित रखने वाला संवैधानिक ब्लूप्रिंट बताया है। I-YUVA के प्रस्ताव में तीन स्तरीय फॉर्मूला दिया गया है। इसके तहत पर्वतीय और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रति 6 लाख आबादी पर एक सांसद, दक्षिण भारत में 9 लाख पर एक सांसद और मैदानी व अन्य राज्यों में 13 लाख पर एक सांसद का प्रावधान सुझाया गया है। 6:9:13 के इस अनुपात से देश के विभिन्न हिस्सों के बीच संतुलन बनाने का दावा किया गया है। संस्था के अनुसार इस मॉडल को लागू करने पर लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 1230 हो सकती है। इसमें दक्षिण भारत की हिस्सेदारी करीब 24.8% रहने का अनुमान है, जो 1972 के स्तर के करीब होगी। I-YUVA का कहना है कि इससे क्षेत्रीय असंतोष कम होगा और राज्यों को न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। प्रस्ताव में सामाजिक और लैंगिक न्याय पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत संसद में 33% महिला आरक्षण लागू करने पर 406 महिला सांसद शामिल हो सकती हैं। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः करीब 185 और 106 सीटें आरक्षित रखने का सुझाव दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलटा:हापुड़-बुलंदशहर मार्ग पर हादसा, पुलिस ने हाईवे से हटवाया; चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment