Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और शव को एंबुलेंस से हटाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मूंढापांडे क्षेत्र के चंदनपुर ईसापुर निवासी आदेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी क्रांति को पेट दर्द की शिकायत के बाद 6 अप्रैल को अस्पताल लाए थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके पेट में पथरी बताई और ऑपरेशन की सलाह दी थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थिएटर के बाहर परिजन इंतजार कर रहे थे, तभी अस्पताल के कर्मचारी महिला को ओटी से सीधे एंबुलेंस तक ले गए।परिजनों ने जब इसका कारण पूछा, तो उन्हें बताया गया कि मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा है। पति आदेश कुमार का आरोप है कि उस समय तक उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पति ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर अब तक 74 हजार रुपये वसूल लिए हैं और अब अस्पताल प्रशासन समझौते का दबाव बना रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग के विराेध में आज मेरठ बंद:व्यापार संगठन का ऐलान, सुबह से ही दुकानों में ताला; समथर्न में रो पड़ीं किन्नर
    Next Article
    परिसीमन 2026 पर I-YUVA ने पेश किया नया मॉडल:6:9:13 मॉडल से सीटों का संतुलन बनाने का दिया सुझाव ,महिला आरक्षण पर भी दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment