Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:2 मोबाइल और सैनिक के दस्तावेज बरामद, GRP और RPF ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ती चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म नंबर 01 के पास से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन, सेना से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान बरामद हुआ है। जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की टीम स्टेशन परिसर में संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक प्लेटफार्म नंबर 01 के हावड़ा एंड स्थित सैलून यार्ड के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर मंदिर वाली गली से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान उमर फारूख (26), मोहम्मद असलम (27) और शाहरूख उर्फ राजू (22) के रूप में बताई, जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। तीनों पेशेवर तरीके से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। इसमें दो सैमसंग मोबाइल फोन (A-32 और A-22) शामिल हैं। इसके अलावा शाहरूख के पास से एक पर्स मिला, जिसमें एक फौजी की वर्दी वाली फोटो, आर्मी कैंटीन स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और दो एसबीआई एटीएम कार्ड बरामद हुए। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और नकदी भी मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी के सामान को बेचकर अपनी ऐशो-आराम की जरूरतें पूरी करते थे। जीआरपी प्रयागराज ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी और अन्य अपराधियों के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बारिश से गेहूं कटाई ठप, उत्पादन घटा:फसल भीगने से दाने कम निकले; किसान मुआवजे की मांग कर रहे
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में पुलिस जीप में बैठकर लड़कों ने बनाई रील:कंबाइन और सड़कों पर हथियार लहराते VIDEO बनाया, SP बोले- जांच होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment