Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू:40 महापुरुषों के स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण और संरक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि इसके लिए डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10-10 स्थलों का चयन किया जाएगा। कुल 40 स्मारकों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों का संरक्षण करना है। योजना में मूर्तियों की सुरक्षा के लिए टिकाऊ शेड का निर्माण होगा। अतिक्रमण रोकने के लिए बाउंड्रीवॉल या रेलिंग के साथ गेट की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, समग्र सौंदर्यीकरण के तहत ग्रीन स्पेस, बैठने के लिए बेंच, पाथवे और रात्रि में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी। प्रत्येक स्थल पर संबंधित महापुरुष के जीवन और योगदान की जानकारी देने वाला मानक आकार का सूचना पट्ट भी लगाया जाएगा। इससे आमजन, विशेषकर युवाओं को प्रेरणा मिल सकेगी। सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियों के चयन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 तक पूरी की जाएगी। आवेदन संबंधित बीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इस योजना के लिए प्रति स्थल अधिकतम 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से और शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा कराया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यदाई संस्थाओं का चयन कर तीन माह के भीतर कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जमीन कब्जे को लेकर महिलाओं पर हमला:विरोध करने पर पत्थरबाजी, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
    Next Article
    30 किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले टेक्नीशियन का मुंह छिपाकर सरेंडर:कानपुर में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा; 25 हजार का इनामी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment