Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jio का सुपर प्लान! एक रिचार्ज में डेटा, OTT और AI का फुल पैकेज

    2 hours from now

    2

    0

    टेलीकॉम सेक्टर में एक बार फिर Reliance Jio ने ग्राहकों के लिए किफायती और फीचर-लोडेड प्लान पेश किया है। करीब 500 रुपये के बजट में आने वाला यह नया प्रीपेड प्लान डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का शानदार कॉम्बिनेशन देता है। खास बात यह है कि इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ 12 प्रीमियम OTT ऐप्स और Google Gemini Pro का एक्सेस भी शामिल बताया जा रहा है। ऐसे में यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद आकर्षक हो सकता है जो कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं।महंगे प्लान्स के बीच किफायती विकल्पजहां Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसी कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा रही हैं, वहीं जियो ने मिड-रेंज बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए यह प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो इंटरनेट के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं।इसे भी पढ़ें: Airtel का 365 दिन वाला प्लान: सालभर फ्री कॉलिंग, डेटा, OTT और 5G सब कुछ एक साथप्लान के बेसिक बेनिफिट्सइस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस दौरान यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। प्लान के मुख्य फायदे इस प्रकार हैं:- रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा - 5G कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा - सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग - प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा इस तरह यह प्लान रोजमर्रा के इंटरनेट उपयोग के लिए काफी संतुलित माना जा सकता है।12 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेसइस प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण इसका एंटरटेनमेंट पैकेज है। यूजर्स को बिना अतिरिक्त भुगतान के कई लोकप्रिय ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इनमें शामिल हैं: - YouTube Premium - Prime Video (Mobile) - JioHotstar - Sony LIV - ZEE5 - Lionsgate Play - Discovery+ - Sun NXT - Planet Marathi - Chaupal - Hoichoi  इसके अलावा यूजर्स को FanCode और JioTV का भी एक्सेस मिलता है।Google Gemini Pro का अतिरिक्त फायदाइस प्लान के साथ AI आधारित टूल Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी शामिल बताया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 35,000 रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि इसका लाभ लेने के लिए यूजर के पास 5G फोन और 5G नेटवर्क होना जरूरी हो सकता है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो AI टूल्स का इस्तेमाल कंटेंट क्रिएशन या प्रोडक्टिविटी के लिए करते हैं।क्यों खास है यह प्लान?कम कीमत में डेटा, कॉलिंग, OTT और AI टूल्स का कॉम्बिनेशन इस प्लान को अलग बनाता है। खासकर छात्रों, एंटरटेनमेंट लवर्स और भारी इंटरनेट उपयोग करने वालों के लिए यह एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प हो सकता है। एक ही रिचार्ज में कई सब्सक्रिप्शन मिलने से यूजर्स के अलग-अलग खर्च भी बच सकते हैं।- डॉ. अनिमेष शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में रक्षा मंत्री को हटाने की तैयारी, गर्ल्स स्कूल पर हमले का आरोप, 7 पन्नों का महाभियोग प्रस्ताव
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- बंगाल में सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट बने:ट्रिब्यूनल 21 अप्रैल तक जिन्हें वोटर मानेगा, वे 23 को वोट डाल सकेंगे

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment