Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट के देऊंधा में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित:जल जीवन मिशन के तहत 383 घरों तक पहुंचा स्वच्छ जल

    1 hour ago

    2

    0

    चित्रकूट के देऊंधा ग्राम में 'जल जीवन मिशन' के तहत शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत गांव के सभी 383 घरों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल' योजना के तहत यह उपलब्धि हासिल की गई है। ग्राम में कुल 10,123 मीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही, सभी 383 प्रस्तावित घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) भी सफलतापूर्वक स्थापित किए गए हैं। देऊंधा ग्राम में स्थित शिरोपरि जलाशय (ओवरहेड टैंक) के माध्यम से अब पूरे गांव में सुचारू रूप से जलापूर्ति की जा रही है। इस परियोजना से देऊंधा ग्राम के कुल 2375 परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए अब दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार सुनिश्चित होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना की गुणवत्ता और निरंतरता की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि भविष्य में भी ग्रामीणों को जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नियामक आयोग ने पावर कारपोरेशन चेयरमैन को तलब किया:स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरन थोपे जाने पर 10 दिन में मांगा जवाब
    Next Article
    पीएम श्री विद्यालय बाढ़ापुर में प्रोजेक्ट लर्निंग मेला आयोजित:कानपुर देहात में छात्रों ने दिखाए आकर्षक मॉडल, आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान विकसित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment