Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में यमुना नदी में डूबे युवक का शव बरामद:मछली पकड़ने गया था, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सजेती क्षेत्र में यमुना नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और दूसरे दिन देर शाम शव बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सजेती थाना क्षेत्र के अनेशी डेरा निवासी पिंटू निषाद (38) बुधवार को अपने मौसेरे भाई गोविंद और साथी मिथुन के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। शाम तक गोविंद और मिथुन घर लौट आए, लेकिन पिंटू वापस नहीं आया। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। नदी किनारे नाव में उसके कपड़े मिलने से आशंका और गहरा गई। एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को बुलाकर यमुना नदी में खोजबीन शुरू कराई। गुरुवार देर शाम टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह जिस स्थान पर मछली पकड़ रहा था, वहीं पानी में पत्थरों के बीच फंसा मिला। मृतक पिंटू निषाद खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में करोड़ों की जीएसटी चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:फर्जी कंपनियों का नेटवर्क उजागर, लैपटॉप-सिम बरामद; जेल भेजा
    Next Article
    पीलीभीत में करोड़पति चपरासी की 3 पत्नियां:एक को फर्जी टीचर बनाकर भेजता था सैलरी, 5 करोड़ से अधिक की राशि फ्रीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment