Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIG-SSP ने अपने हाथों से परोसा भावी सिपाहियों को भोजन:मुरादाबाद रिजर्व पुलिस लाइंस में रिक्रूट आरक्षियों के लिए कप्तान की ओर से 'बड़ा खाना' का आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद रिजर्व पुलिस लाइंस में गुरुवार रात रिक्रूट आरक्षियों के लिए पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल की ओर से ‘बड़ा खाना’ का आयोजन किया गया। इसमें सभी अधिकारियों और रिक्रूट आरक्षियों व अन्य पुलिस कर्मियों ने एक साथ बैठकर खाना खाया। डीआईजी मुनिराज-जी और एसएसपी सतपाल अंतिल ने अपने हाथों से भावी सिपाहियों को खाना परोसा। रिजर्व पुलिस लाइन्स मुरादाबाद में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी अपने लिए आयोजित इस भव्य आयोजन से गदगद नजर आए। डीआईजी-एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को अपने हाथों से भोजन परोसकर आत्मीयता, सौहार्द एवं पारिवारिक वातावरण का परिचय दिया। यह दृश्य रिक्रूट आरक्षियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा। अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली गई तथा उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, टीम भावना एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के मनोबल को सुदृढ़ करना, उनमें आत्मविश्वास का संचार करना एवं पुलिस परिवार के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना रहा। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर दृढ़ता एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 बेटियां जिंदा जलीं, 8 लाख का मुआवजा:250 परिवार बेघर, डेढ़ लाख की गड्‌डी लिए प्रेग्नेंट महिला बोली- सब राख हो गया
    Next Article
    पहचान छिपाकर विधवा को होटल में बनाया बंधक:अलीगढ़ में 15 दिन तक रेप किया, बचकर भागी महिला को सड़क पर बेरहमी से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment