Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:अलीगढ़ में बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप, बिजलीघरों पर ताला लगाने की चेतावनी

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। सासनी गेट बिजलीघर पर गुरुवार को वार्ड नंबर 20 पक्की सराय की महिलाओं ने धरना–प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। महिलाओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए तुरंत बंद करने की मांग की। पक्की सराय महिला मंडल की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लोगों को विभागीय मनमानी के कारण कई गुना अधिक बिलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बिलों को सही करवाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बिजलीघर पर ताला डालकर प्रदर्शन किया जाएगा। ‘70 हजार तक आ रहा बिल’ महिला मंडल के मीडिया प्रवक्ता गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि किसी का बिल 50 हजार तो किसी का 70 हजार रुपए तक आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सामान्य खपत पर बिल 2 से 3 हजार रुपए ही आता था। महिलाओं का आरोप है कि अग्रिम वसूली की जा रही है और भुगतान के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। भीषण गर्मी में न हो बिजली का संकट प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आता है। उसे जमा करने के बाद भी कई बार विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि अब गर्मी भी अपने तेवर दिखाती जा रही है। ऐसे में बिजली की सप्लाई बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभाग को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम गौरव वार्ष्णेय और प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो सासनी गेट बिजली घर और पुराना हाथरस अड्डा बिजली घर पर अलीगढ़ का ताला लगाया जाएगा। वहीं, पुराना हाथरस अड्डे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान अंजू यादव, पूनम, सुंदरी वर्मा, सावित्री, रुपाली, नो चांदी, कान्ती, मीरा, संतन, मोनी का, कन्ता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरनाथ यात्रा से पहले लखनऊ-श्रीनगर उड़ान सेवा बहाल संभव:सर्वे अंतिम चरण में, यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट से मिलेगी राहत
    Next Article
    ट्रम्प बोले-इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी:दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई, गुरुवार रात 2:30 बजे से लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment