Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?

    3 hours from now

    2

    0

    टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए 1599 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है, जो लगभग हर टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है। बता दें कि यह प्लान कंपनी के Fiber और AirFiber दोनों ही यूजर्स के लिए है। यदि आपके क्षेत्र में Fiber और AirFiber दोनों ही मौजूद है, तो आपको Fiber का कनेक्शन का चयन करना सबसे बढ़िया रहेगा, क्योंकि इसमें आपको ज्यादा डेटा और ज्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्राप्त होती है।300Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा का फायदाएयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 300Mbps की हाई डाउनलोड स्पीड मिलती है, जो भारी इंटरनेट यूज के लिए काफी तेज मानी जाती है। कंपनी इसमें अनलिमिटेड डेटा प्लान बताती है, लेकिन इशमें एक हाई स्पीड लिमिट तय है। जिनके पास Fiber उनको 3.3TB लिमिट है, जबकि AirFiber में यह सिर्फ 1TB तक सीमित है। इसी कारण से Fiber कनेक्शन को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है।22+ OTT प्लेटफॉर्म का भी एक्सेसइस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला OTT बेनिफिट्स हैं। अब यूजर्स को Netflix, Apple TV+, Prime Video, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिल सकता है। बता दें, ये सभी सर्विसेज  Airtel Xstream Play Premium के जरिए एक ही लॉगिन में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यूजर्स को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की बिल्कुल लेने की जरुरत नहीं है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में Adobe Express Premium का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा (जिसकी कीमत 4000 रुपये है) और Google One का एक्सेस भी मिलेगा।350+ लाइव टीवी चैनल्स भी शामिलOTT प्लेटफॉर्म्स के अलावा, इस प्लान में आपको 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी एक्सेस मिलेगा। जिससे आपका मनोरंजन धमाकेदार होगा। इसके लिए यूजर्स को अलग से DTH कनेक्शन लेने की कोई जरुरत नहीं हैं।कुछ यूजर्स के लिए महंगा हो सकता है प्लानआपको बता दें कि, प्लान की कीमच 1599 रुपये है, लेकिन इसमें 18% GST जुड़ने के बाद यूजर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। वैसे यह प्लान फीचर्स के मामले में काफी धांसू है, हालांकि सच्चाई यह है कि ज्यादातर यूजर्स के लिए यह महंगा हो सकता है। गौरतलब है कि 300Mbps स्पीड और इतने सारे OTT बेनिफिट्स हर यूजर के लिए जरुरी नहीं है। यदि आपकी जरुरत बेसिक ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग या वर्क फ्रॉम होम तक ही सीमित है, तो आपके लिए यह प्लान थोड़ा महंगा हो सकता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    India UNSC Reforms | 'बिना वीटो और स्थायी विस्तार के अधूरा है बदलाव', भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाई बुलंद आवाज
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर रोक लगाई

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment