Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Andaman Sea Boat Tragedy | रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

    3 hours from now

    1

    0

    अंडमान सागर से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों ने जानकारी दी है कि मलेशिया जा रही एक नाव के समुद्र में पलटने से कम से कम 250 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों में म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थी और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। यह घटना एक बार फिर उन जोखिमों को उजागर करती है, जिन्हें बेहतर भविष्य की तलाश में मजबूर लोग हर साल उठाते हैं। इस घटना के बाद किसी खोज अभियान की स्थिति बुधवार तक स्पष्ट नहीं हो सकी और न ही यह पता है कि नौका कब डूबी।इसे भी पढ़ें: 4,000 करोड़ का बजट और 'रॉकी भाई' का जलवा! क्या 'Ramayana' तोड़ पाएगी KGF-2 के महा-रिकॉर्ड? संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि यह नाव टेकनाफ से रवाना हुई थी, जो बांग्लादेश के दक्षिणी जिले कॉक्स बाजार में स्थित है और इसमें बड़ी संख्या में यात्री सवार थे जो मलेशिया जा रहे थे। एजेंसियों के अनुसार, अधिक भीड़, तेज हवाओं और उफनते समुद्र के कारण नाव का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डूब गई। यूएनएचसीआर और आईओएम ने कहा कि यह घटना रोहिंग्या लोगों के लंबे समय से चले आ रहे विस्थापन और स्थायी समाधान के अभाव को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि म्यांमा के रखाइन प्रांत में जारी हिंसा के कारण रोहिंग्या शरणार्थियों की देश में सुरक्षित वापसी अनिश्चित बनी हुई है। साथ ही शरणार्थी शिविरों में सीमित मानवीय सहायता, शिक्षा और रोजगार तक सीमित पहुंच उन्हें जोखिम भरी समुद्री यात्राएं करने के लिए मजबूर कर रही है, जो अक्सर बेहतर वेतन और अवसरों के झूठे वादों पर आधारित होती हैं।इसे भी पढ़ें: 4,000 करोड़ का बजट और 'रॉकी भाई' का जलवा! क्या 'Ramayana' तोड़ पाएगी KGF-2 के महा-रिकॉर्ड?  यूएनएचसीआर और आईओएम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए जीवन रक्षक सहायता सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय सहयोग और एकजुटता को मजबूत किया जाए। बांग्लादेश ने म्यांमा से आए 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों को शरण दे रखी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TCS Nashik Case तो सिर्फ शुरुआत है? बंद कमरों में 'दम' तोड़ रहे POSH नियम, IT सेक्टर में छिपे 'जहरीले' सच से कांपी दिग्गज कंपनियां!
    Next Article
    हत्या या हादसा? लव मैरिज का खौफनाक अंत, दिल्ली में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत खड़े कर रही कई सवाल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment