Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Oppo का पावरहाउस 5G फोन लॉन्च! 7000mAh Battery और 80W Super Flash Charge से लैस

    1 hour from now

    2

    0

    हाल ही में OPPO ने चीन में अपनी A6 सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसको कंपनी ने OPPO A6s Pro के नाम से पेश किया है। आपको बता दें कि, पिछले ही साल A6 Pro लॉन्च किया है, जिसके बाद इस सीरीज का नया मॉडल लॉन्च किया गया है। इस फोन की धांसू बैटरी और दमदार कैमरा आपका दिल जीत लेगा। आइए आपको इस फोन की जानकारी विस्तार से बताते हैं।OPPO A6s Pro के स्पेसिफिकेशन्सOPPO A6s Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह  6.57-इंच की FHD+ 120Hz फ्लैट OLED स्क्रीन के साथ आ रहा है। इस फोन में Dimensity 6360 MAX चिपसेट भी मिल रहा है, जिसके साथ 300mm² VC कूलिंग और 12GB तक RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज मिल रही है।वहीं, धूल और पानी के बचाव के लिए फोन में IP69K, IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिल रही है। OPPO ने दावा किया है कि 85°C तापमान, तेज पानी के जेट को भी कई अलग-अलग एंगल से और नजदीकी दूरी से झेल सकता है। इसका मतलब यह है कि डिवाइस भारी बारिश और हाई-प्रेशर के दौरान भी सेफ रहता है।3D डेप्थ ऑफ फील्ड लाइटफोन के ‘Rising to Prominence’ कलर वेरिएंट में पहली बार 3D डेप्थ-ऑफ-फील्ड लाइट सेंसिंग तकनीक दी गई है, जो इसे खास बनाती है। इसके बैक पैनल पर चीड़ के जंगल से प्रेरित डिजाइन उकेरा गया है, जिसमें मल्टी-लेयर लाइटिंग इफेक्ट देखने को मिलता है। खास बात यह है कि यह इफेक्ट फोन को अलग-अलग एंगल से देखने पर बदलता रहता है, जिससे इसका लुक और भी आकर्षक बन जाता है। OPPO A6s Pro के कैमरा स्पेक्सफोन के कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 2MP का मोनोक्रोम सेकेंडरी कैमरा और आगे की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में 7000mAh की बैटरी भी मिल रही है, जो कि 80W Super Flash Charge फास्ट चार्जिंग देता है।OPPO A6s Pro की उपलब्धतायह डिवाइस फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और चीन में इसकी पहली सेल 17 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं भारत में इसे 15 अप्रैल को OPPO F33 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Iran War में चीन की बड़ी एंट्री, President Xi Jinping ने दुनिया के सामने रखा 4-सूत्रीय प्लान
    Next Article
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री:बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए; थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे, कल 11 बजे शपथ

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment