Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनन्त मिश्रा के शतक से कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी जीती:सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 लीग में एचएस एकेडमी को हराया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने एचएस क्रिकेट एकेडमी को 31 रनों से हरा दिया। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में अनन्त मिश्रा के शतक ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने 32.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम के लिए अनन्त मिश्रा ने 126 रनों की शानदार पारी खेली। एचएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से सजल ने 10 रन देकर 5 विकेट और चिन्मय गौर ने 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 30.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सजल ने 26 रन और विराट गुप्ता ने 23 रन का योगदान दिया। कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों में रुद्रांश ने 11 रन देकर 4 विकेट और फैज ने 23 रन देकर 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। अनन्त मिश्रा को उनके शानदार शतक के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अब चुन सकेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड बिलिंग:बदायूं में लागू हुई नई सुविधा, बिजली विभाग ने दी जानकारी
    Next Article
    श्रावस्ती में मक्के के खेत में मिला युवक का शव:परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप, गले पर निशान से बढ़ा संदेह; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment