Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार:मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगी, मास्टरमाइंड का भाई फरार

    3 hours ago

    2

    0

    संभल के पिता-पुत्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भाग रहे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ मंगलवार रात को जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र में हुई। धनारी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश अरविंद पुत्र जोगिंदर को गिरफ्तार किया। अरविंद रझेड़ा सलेमपुर, थाना कैलादेवी का निवासी है और उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। मृतक पिता-पुत्र नरेश यादव और उनके बेटे भीमसेन जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी के रहने वाले थे। 2 अप्रैल को उन्होंने मेरठ से लेवल लाने के लिए थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन की साप्ताहिक बाजार से एक पिकअप लोडर बुक किया था। उसी रात तीन बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। 6 अप्रैल को एसपी कार्यालय बहजोई पर धरना प्रदर्शन के बाद 7 अप्रैल को जनपद शामली के जंगल से दोनों के शव बरामद हुए थे। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार घटनास्थल, थाना धनारी क्षेत्र के आरर्थल-टिकटा रोड पर पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसओजी प्रभारी बोबिंद्र शर्मा और सर्विलांस प्रभारी रामवीर सिंह भी मौजूद रहे। एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। वह बाइक छोड़कर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह बदमाश धनारी क्षेत्र के पिता-पुत्र की हत्या में फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एएसपी ने बताया कि मौके से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में नवजात का क्षत-विक्षत मिला शव:आम के बाग के पास सड़क किनारे हाथ-पैर कटे मिले
    Next Article
    पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से टीचर की मौत:गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment