Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में नवजात का क्षत-विक्षत मिला शव:आम के बाग के पास सड़क किनारे हाथ-पैर कटे मिले

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब फखरुद्दीन अली अहमद डिग्री कॉलेज के पास स्थित आम के बाग में लोगों ने एक संदिग्ध हालत में शव देखा। यह स्थान डिग्री कॉलेज से लॉ कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात के दोनों पैर और एक हाथ कटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी जानवर, संभवतः आवारा कुत्तों द्वारा नोचा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिशु कुछ ही दिन का प्रतीत हो रहा था, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह और कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि नवजात को कहीं और से लाकर यहां फेंहैका गया हो। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी:पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे
    Next Article
    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार:मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगी, मास्टरमाइंड का भाई फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment