Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi का तोहफा: Delhi-Dehradun Expressway से 6 घंटे का सफर अब मात्र 2.5 घंटे में पूरा होगा

    3 hours from now

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग आधा रह जाएगा। साथ ही, वह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन पर वन्यजीव मार्ग की भी समीक्षा करेंगे। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है तथा इससे राष्ट्रीय राजधानी एवं देहरादून के बीच यात्रा का समय मौजूदा छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सहारनपुर जाकर दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर बने ‘वन्यजीव गलियारे’ की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मोदी देहरादून के पास स्थित ‘मां डाट काली’ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बयान में कहा गया है कि इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यात्रियों को सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए गलियारे में ‘उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली’ (एटीएमएस) लगाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2026 के शेड्यूल में बीसीसीआई ने किया बदलाव का ऐलान, अहमदाबाद में चुनाव बना वजह
    Next Article
    PM Modi का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu में केंद्रीय योजनाओं में रोड़ा अटका रही सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment