Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अशोका ज्योति ने 10 विकेट से जीता सेमीफाइनल:प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर। सदर्न क्लब द्वारा आयोजित प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में अशोका ज्योति क्लब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्यामनगर स्थित आरपीसीए क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अशोका ज्योति ने स्पोर्टिंग यूनियन को 10 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 21.2 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदित्य यादव ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। अशोका ज्योति की ओर से सुयश ने 4 रन देकर 3 विकेट और अनिकेत श्रीवास्तव ने 8 रन देकर 3 विकेट लिए। 79 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अशोका ज्योति ने 10.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। राघव अवस्थी ने नाबाद 47 रन और प्रियांशु गुप्ता ने नाबाद 28 रन बनाए। इस मैच में अनिकेत श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ अशोका ज्योति क्लब ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में मक्के के खेत में मिला युवक का शव:परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप, गले पर निशान से बढ़ा संदेह; जांच जारी
    Next Article
    मेरठ के अचिंत्य ने हासिल की CLAT में 197वीं रैंक:दिल्ली में लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के समारोह में टॉप रैंकर्स को मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment