Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के अचिंत्य ने हासिल की CLAT में 197वीं रैंक:दिल्ली में लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के समारोह में टॉप रैंकर्स को मिला सम्मान

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के अचिंत्य सिंह ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में ऑल इंडिया रैंक 197 हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर दिल्ली स्थित लॉ प्रेप ट्यूटोरियल द्वारा आयोजित ‘फतेह 2026’ सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित ओपी जिंदल सभागार में किया गया, जहां देशभर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच पर सम्मान दिया गया। संस्थान ने इस मौके पर CLAT और AILET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बेहतरीन रैंक लाने वाले मेधावी छात्रों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और पुरस्कार राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम में कुल 400 छात्रों को लगभग 1 करोड़ रुपये की इनाम राशि दी गई, जिनका चयन देश के विभिन्न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में हो चुका है। समारोह में AILET 2026 के टॉपर आर्यन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कम समय में लेकिन पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की और क्वालिटी स्टडी को प्राथमिकता दी। अचिंत्य सिंह की इस उपलब्धि से मेरठ के छात्रों में भी कानून की पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अशोका ज्योति ने 10 विकेट से जीता सेमीफाइनल:प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची
    Next Article
    चित्रकूट में अंबेडकर जयंती पर सफाई कर्मियों का सम्मान:कामतानाथ की महाआरती और परिसर को किया साफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment