Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में भाजपा महिला मोर्चा की धन्यवाद रैली:महिलाओं ने आरक्षण पर जताया आभार, हजारों ने स्कूटी रैली में भाग लिया

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने एक 'धन्यवाद स्कूटी रैली' का आयोजन किया, जिसमें हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई थी। यह रैली यमुनापुरम स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और काला आम मलका पार्क पर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्कूटियों पर सवार होकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। रैली में मुस्लिम महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिसने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। रैली भूड़ चौराहा, काला आम, स्याना अड्डा रोड, डिप्टी गंज, अंबर सिनेमा और अंसारी रोड जैसे कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। रास्ते में विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर रैली का भव्य स्वागत किया। भाजपा सरकार महिलाओं के लिए कर रही काम माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबो देवी ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं की यह भागीदारी समाज में बढ़ती जागरूकता और राजनीतिक सहभागिता को दर्शाती है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया ने इस रैली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का एकत्र होना संगठन की मजबूती का प्रमाण है। खुर्जा से भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि यह रैली महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। रैली के समापन स्थल पर एक सभा आयोजित की गई, जहाँ सभी महिलाओं का धन्यवाद किया गया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा ने मध्यांचल एमडी का ऑफिस घेरा:स्मार्ट मीटर पर जताई नाराजगी , विधायक रविदास बोले- चार गुना ज्यादा आ रहा है बिल , 2027 में मिलेगी मुफ्त बिजली
    Next Article
    मैनपुरी में सरकारी जमीन पर गड़बड़ी पकड़ी:डीएम ने बंजर भूमि को आबादी घोषित कराने की कार्रवाई रोकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment