Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आस्था के साथ सियासी संदेश:कर्नाटक के कांग्रेस विधायक दिल्ली से अयोध्या पहुंचे, रामलला के किए दर्शन

    1 hour ago

    2

    0

    अयोध्या कर्नाटक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के कई विधायक दिल्ली दौरे के बाद अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। करीब 10 विधायक समेत कुल 15 कांग्रेस नेता महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे राम मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में विधायकों ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया। कांग्रेस विधायक अशोक ने बताया कि दिल्ली दौरा केवल पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संवाद के लिए था और सभी नेता संगठन के फैसलों के साथ हैं। किसी तरह की नाराजगी नहीं है। अयोध्या आने को लेकर नेताओं ने इसे पूरी तरह आस्था का विषय बताया। उनका कहना था कि वे भगवान राम का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि रामलला की कृपा से उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे आस्था और सियासत के मेल के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक ओर नेता धार्मिक आस्था दिखा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक संदेश भी देने की कोशिश मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी टाटा की 10 लाखवीं गाड़ी में घूमे:बोले- बचपन से टाटा की गाड़ियां हमारी जिंदगी का हिस्सा, 15 देशों में लखनऊ से होता है एक्सपोर्ट
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में दलित एथलीट हमले में घायल, करियर प्रभावित:रेलवे फिजिकल छूटा, पैर में रॉड; एक माह बाद भी नहीं मिला न्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment