Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में दलित एथलीट हमले में घायल, करियर प्रभावित:रेलवे फिजिकल छूटा, पैर में रॉड; एक माह बाद भी नहीं मिला न्याय

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक दलित परिवार पर हुए हमले का मामला अब सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह “इंसाफ में देरी” और “एक उभरते खिलाड़ी के बर्बाद होते करियर” की कहानी बनता जा रहा है। घटना के करीब एक महीने बाद भी आरोपियों पर ठोस कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 19 मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले में हुई इस घटना में सत्यम नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिजनों के मुताबिक, सत्यम एक एथलीट है और देश के लिए मेडल भी जीत चुका है। लेकिन इस हमले ने उसका पूरा करियर दांव पर लगा दिया। हमले में उसके पैर में इतनी गंभीर चोट आई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां करीब 10 दिन तक उसका इलाज चला। हालत ऐसी रही कि पैर में रॉड डालनी पड़ी। यही चोट उसके लिए सबसे बड़ा झटका बन गई, क्योंकि वह रेलवे में होने वाले अपने फिजिकल ट्रायल में शामिल नहीं हो सका। ये एक ऐसा मौका था, जो उसके करियर को नई दिशा दे सकता था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया था और लाठी-डंडों से पूरे परिवार को निशाना बनाया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। सबसे गंभीर बात यह है कि घटना के एक महीने बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला। परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जबकि पुलिस की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को दर्जनों मेडल के साथ पीड़ित एथलीट ने अपने परिवार के समेत SSP से मुलाकात कर पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाई। परिवार का साफ कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद उनका बेटा आज अपने सपनों की दौड़ से बाहर न होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आस्था के साथ सियासी संदेश:कर्नाटक के कांग्रेस विधायक दिल्ली से अयोध्या पहुंचे, रामलला के किए दर्शन
    Next Article
    मिर्जापुर में टोल प्लाजा हटाने की मांग पर अनशन जारी:कांग्रेस ने नौवें दिन शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment