Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में जमीन कब्जे को लेकर महिलाओं पर हमला:विरोध करने पर पत्थरबाजी, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। नगला भगी गांव की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उसकी खरीदी हुई जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई और ईंट-पत्थर फेंके गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़िता शिवभारती के अनुसार, उसने मौजा लहरा एमनीपुर स्थित गाटा संख्या 1036 की 0.067 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 16 दिसंबर 2024 को कराया था। उनका दावा है कि बैनामे के बाद उन्हें जमीन पर कब्जा मिल गया था और राजस्व अभिलेखों में भी उनका नाम दर्ज है। शिवभारती का आरोप है कि 16 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग एकजुट होकर उनकी जमीन पर पहुंचे। उन्होंने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया, झोपड़ी और खोखा रख दिया, साथ ही गूंटे गाड़कर अपना अधिकार जमा लिया। जब पीड़िता और उसके परिवार ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए शिवभारती की बुआ, सास और घर पर काम करने वाले एक युवक के साथ लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट की। इस हमले में तीनों को चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी जमीन को जल्द कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को बुलेट पर बैठाकर की स्टंटबाजी, VIDEO:गोरखपुर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, बाइक सीज
    Next Article
    मऊ में डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना शुरू:40 महापुरुषों के स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण और संरक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment