Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को बुलेट पर बैठाकर की स्टंटबाजी, VIDEO:गोरखपुर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, बाइक सीज

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक युवक बुलेट पर महिला को बैठा कर स्टंटबाजी करते हुए नजर आया। वीडियो में रंगदारी भरे भोजपूरी गाने बज रहे थे। युवक बीच सड़क पर दोनों हाथ छोड़ते हुए फुल स्पीड में बाइक भगाते हुए दिखा और दोनों इंजॉय भी कर रहे थे। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी बाइक को सीज कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। आरोपी की पहचान चौरी चौरा इलाके के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है। जानिए पूरा मामला... पुलिस ने बताया कि गोरखपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक बुलेट बाइक से स्टंट करते हुए नजर आया। पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर कैसे वह दोनों हाथ छोड़ कर बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा है। उसकी यह हरकत किसी ने रिकॉर्ड कर दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए लगातार उसे रिपोस्ट किया गया। जिसमें तरह- तरह के रिएक्शन भी आएं थे। लोगों ने इसे खुलेआम जान से खिलवाड़ और घोर लापरवाही बताया। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए। युवक की छानबीन की गई। चौरी चौरा पुलिस ने उसे ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चौरी चौरा थाना क्षेत्र के आमकोल निवासी राहुल पासवान के रूप में हुई है। उसकी बाइक को सीज कर ली गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक महीने में तीसरी घटना पिछले एक महीने से गोरखपुर में लगातार यह तीसरी घटना देखी गई है, जिसमें आरोपी बाइक पर स्टंट बाजी करते नजर आएं। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी बाइक सीज भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व चेयरमैन विशाल अग्रवाल को 'YES' से निकाला गया:विशाल बोले-ये निर्यातकों के हित में आवाज उठाने की सजा,कम हो फेयर फीस
    Next Article
    मैनपुरी में जमीन कब्जे को लेकर महिलाओं पर हमला:विरोध करने पर पत्थरबाजी, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment