Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मछली लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:श्रावस्ती में हादसे के दो दिन बाद पिकअप चालक पर केस दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में मछली लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 52 साल के जाफर अली की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा मंगलवार को गोमदापुर मोड़ पर हुआ था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क किनारे बाइक रोककर कर रहे थे बात परिजनों के मुताबिक, हुसैनजोत चक्रभंडार के रहने वाले जाफर अली मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से गोमदापुर में काम करने जा रहे थे। गोमदापुर मोड़ पर एक परिचित से बातचीत करने के लिए उन्होंने बाइक सड़क किनारे रोक दी थी। इसी दौरान इकौना की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही मछली लदी पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जाफर अली की मौके पर ही मौत हो गई। सात बेटियों और एक बेटे के पिता थे जाफर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जाफर अली मकान निर्माण का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके सात बेटियां और एक बेटा है। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक नौशाद निवासी हरिहरनगर, थाना महाराजगंज तराई, बलरामपुर के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया:UG की दिसंबर 2026 परीक्षाओं में बदली गईं कुछ विषयों की तारीखें और पालियां
    Next Article
    'हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें':लखनऊ में ओवैसी के खिलाफ लगी होर्डिंग, लिखा- अल्लाह के वास्ते हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment