Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें':लखनऊ में ओवैसी के खिलाफ लगी होर्डिंग, लिखा- अल्लाह के वास्ते हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में संविधान दिवस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के विरोध में होर्डिंग लगाए गए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे इन होर्डिंग के जरिए ओवैसी को हैदराबाद लौटने और दूसरे राज्यों में चुनाव नहीं लड़ने की नसीहत दी गई है। होर्डिंग में उनसे मुसलमानों को उनके हाल पर छोड़ने की अपील भी की गई है। यह होर्डिंग AIMIM और आजाद समाज पार्टी की संयुक्त रैली से पहले सामने आए हैं। रैली में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद शामिल होने वाले हैं। ऐसे में इन होर्डिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। 'दूसरे राज्यों में चुनाव मत लड़िए' एक होर्डिंग पर लिखा है, 'ओवैसी साहब अगर आप वाकई यह चाहते हैं कि हम लोग खुश रहें और तरक्की करें तो आपको यहां किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। अल्लाह ने आपको इस दौरान खूब नवाज दिया है, अब बस करिए।' दूसरी होर्डिंग में लिखा है, ‘ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए। जब तक आप हैदराबाद में थे, हम खुश थे। हमारे धार्मिक स्थल महफूज थे।’ 'हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें' तीसरी होर्डिंग में ओवैसी से मुसलमानों के हित में खामोश रहने और हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करने की अपील की गई है। इसमें लिखा है, 'ओवैसी साहब आप मुसलमानों पर रहम कीजिए। अगर आप चाहते हैं कि मुल्क का मुसलमान खुश रहे और तरक्की करे तो आप खामोश हो जाएं। हैदराबाद में अपनी सरकार बनाने की कोशिश करें।' होर्डिंग पर नहीं है किसी संगठन का नाम इन होर्डिंग पर इन्हें लगवाने वाले किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नाम नहीं लिखा है। नीचे सिर्फ 'उम्मत-ए-मुस्लिमा (समस्त मुस्लिम कौम)' लिखा गया है। ऐसे में इन्हें किसने लगवाया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। संयुक्त रैली से पहले ओवैसी के विरोध में लगे इन होर्डिंग ने लखनऊ में राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मछली लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:श्रावस्ती में हादसे के दो दिन बाद पिकअप चालक पर केस दर्ज
    Next Article
    चुनाव में नकदी, शराब-ड्रग्स के अवैध कारोबार पर रहेगी नजर:9 विधानसभा क्षेत्रों में संवेदनशील पॉइंट्स होंगे चिह्नित, DIC की बैठक में फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment