Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंकॉक में ड्रग तस्करों के चंगुल से 2 भारतीय रिहा:बंधक बनाकर गांजा पैक करवाते थे, इनकार करने पर पीटते थे; 5 भारतीय गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पुलिस ने एक भारतीय गैंग के ठिकाने पर छापा मारकर दो युवकों को छुड़ाया है। गैंग ने उनका अपहरण कर मकान में कैद कर रखा था। उनसे दूसरे देशों में तस्करी के लिए गांजा पैक करवाया जाता था। काम करने से मना करने पर लोहे की रॉड और कुदाल से पीटा जाता था। पुलिस ने इस मामले में 5 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। थाई मीडिया अमारिन टीवी के मुताबिक, पुलिस ने 24 नवंबर को बैंकॉक के पटनाकान 38 इलाके में कार्रवाई की। मौके पर आरोपी गांजे को बड़े सूटकेस और हाथियों की तस्वीर वाले कपड़े के थैलों में भर रहे थे। पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में गांजा और उसे छिपाकर ले जाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की। एक युवक की कलाई टूटी, दूसरे को 10 दिन रखा कैद पुलिस को मकान की दूसरी मंजिल पर दोनों भारतीय मिले। इनमें मोहम्मद की हालत गंभीर थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और कलाई भी टूटी हुई थी। उसने बताया कि 4 दिन पहले उसका अपहरण किया गया था। दूसरा युवक करीब 10 दिनों से वहां कैद था। आरोपियों ने मोहम्मद की मां को वीडियो कॉल कर बेटे को छोड़ने के बदले 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। परिवार ने शुरुआत में 10 लाख रुपए दे दिए थे। इसके बावजूद उसे रिहा नहीं किया गया। पैसे नहीं मिलने पर दोनों युवकों को लोहे की रॉड और कुदाल से पीटा जाता था। उन्हें पर्याप्त खाना भी नहीं दिया जाता था। जांच में पता चला कि गैंग का एक साथी गांजे की तस्करी करता था। वह एक खेप तय जगह पर नहीं पहुंचा पाया था। इसके बाद गैंग ने उससे जुड़े लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया और दोनों युवकों को अगवा कर लिया। भारतीय अधिकारियों की मदद से हुई कार्रवाई थाईलैंड के इमिग्रेशन ब्यूरो के कमिश्नर लेफ्टिनेंट जनरल नोप्पासिल पूलसावत ने बताया कि भारतीय अधिकारियों के साथ तालमेल के बाद छापा मारा गया। पड़ोसियों ने भी मकान से गांजे की तेज गंध आने की शिकायत की थी। गिरफ्तार किए गए 5 भारतीयों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस जांच में पता चला कि वह पहले भी अपने सामान में गांजे के फूल छिपाकर ले जाने के आरोप में पकड़ी गई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर थी। पुलिस अब इस गिरोह के दूसरे देशों में फैले नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    अमेरिकी सैनिक चीन को सेना के सीक्रेट बेच रहा था:मिसाइल और रॉकेट सिस्टम तक की जानकारी दी, CCTV फुटेज में तस्वीरें लेते पकड़ा गया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment