Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेडी लॉयल में अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी वेटिंग:डेढ़ महीने बाद की मिल रही तारीख, गर्भवती बोलीं बाहर से कराना पड़ेगा

    50 minutes ago

    1

    0

    महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को एक महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। 25 नवंबर को डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड लिखे जाने पर मरीजों को 5 जनवरी के बाद की तारीख दी जा रही है। ऐसे में गर्भावस्था की जांच कराने वाली महिलाओं के साथ पेट दर्द जैसी समस्या से परेशान मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मरीजों को मजबूरी में निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को भी लंबी तारीख अस्पताल पहुंची मरीज श्वेता ने बताया कि डॉक्टर ने गर्भावस्था से संबंधित जांच के लिए अल्ट्रासाउंड लिखकर दिया है, लेकिन अस्पताल में उन्हें 15 जनवरी की तारीख दी गई है। ऐसे में जांच के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। वहीं, मुस्कान ने बताया कि डॉक्टर ने गर्भावस्था की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने को कहा था। अस्पताल में उन्हें 6 जनवरी की तारीख मिली है। पेट दर्द से परेशान मरीज को भी एक महीने बाद का समय मरीज सीता ने बताया कि उनके पेट में दर्द है। डॉक्टर को दिखाने पर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उन्हें एक महीने बाद की तारीख दी गई। उन्होंने कहा कि जब पेट में दर्द आज हो रहा है तो जांच के लिए एक महीने तक इंतजार कैसे करें। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से बढ़ रही वेटिंग इस संबंध में अस्पताल की एसआईसी डॉ. पुष्पलता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक है, जबकि रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। फिलहाल एक डॉक्टर तैनात हैं, जबकि दूसरे डॉक्टर की ट्रेनिंग चल रही है। डॉक्टरों की कमी के कारण अल्ट्रासाउंड की तारीख आगे मिल रही है। दो मशीनें, रोज 60 से 70 मरीजों की जांच एसआईसी के अनुसार, महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की दो मशीनें हैं। इनसे प्रतिदिन करीब 60 से 70 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक डॉक्टर प्रतिदिन एक मशीन से करीब 50 से 60 जांच कर सकता है। इसके बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की कमी और मरीजों की अधिक संख्या के चलते वेटिंग खत्म नहीं हो पा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुषमा शेखर ने दीपोत्सव के लिए आभार जताया:बोलीं- चंद्रशेखर के विचार आज भी प्रासंगिक; बलिया में चित्रकला प्रतियोगिता और दीपोत्सव हुआ था
    Next Article
    Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment