Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओपी राजभर जहूराबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे:2027 विधानसभा चुनाव अकबरपुर से लड़ने का ऐलान किया

    1 day ago

    5

    0

    उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने गाजीपुर की अपनी पारंपरिक जहूराबाद सीट छोड़ने और अंबेडकरनगर की अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जहूराबाद से वो 2017 और 2022 में विधायक चुने गए थे। अब उनके जहूराबाद से अपने बेटे को उतारने की चर्चा है, जबकि अकबरपुर में उनका सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक रामअचल राजभर से होने की संभावना जताई जा रही है। राजभर का यह फैसला एनडीए के भीतर सीट बंटवारे की कवायद के बीच पूर्वांचल और अवध के सियासी समीकरणों को नई दिशा दे सकता है। 1. सीट बदलाव क्यों किया? परिवार और उत्तराधिकार की रणनीति: जहूराबाद सीट से राजभर खुद दो बार जीत चुके हैं, लेकिन अब वे इस सीट से अपने बेटे को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं, ताकि जहूराबाद में पारिवारिक पकड़ कायम रहे। नए क्षेत्र में विस्तार: अकबरपुर सीट पर राजभर मतदाताओं की खासी मौजूदगी है। राजभर इसके जरिए गाजीपुर-मऊ से आगे निकलकर अंबेडकरनगर और आसपास के इलाके में सुभासपा का आधार मजबूत करना चाहते हैं। 2. इससे राजभर को क्या फायदा हो सकता है? राजभर वोटों का ध्रुवीकरण: अकबरपुर में राजभर समुदाय के वोटों की अहम भूमिका मानी जाती है। खुद मैदान में उतरकर वे एनडीए के समर्थन से इस वोट बैंक को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर सकते हैं। जहूराबाद में बेटे की राह आसान करना: यदि जहूराबाद से उनके बेटे चुनाव लड़ते हैं, तो राजभर की विरासत और संगठन का लाभ वहां मिल सकता है। पार्टी का विस्तार: कम से कम 13 सीटें जीतकर राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दल बनने और 20 से अधिक सीटों पर दावेदारी के लक्ष्य के बीच नया मोर्चा खोलने से पार्टी को विस्तार मिल सकता है। 3. क्या पहले वे किसी और सीट से लड़ना चाहते थे? पहले जहूराबाद पर ही अडिग थे: कुछ महीने पहले तक राजभर जहूराबाद सीट से ही चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं। बेटे के लिए अतरौलिया पर नजर: हाल ही में उन्होंने अपने दोनों बेटों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और अपने बेटे अरुण राजभर को अतरौलिया विधानसभा सीट से लड़ाने की पैरवी की थी, जिस पर निषाद पार्टी भी दावा कर रही है। 4. क्या सीटों की कोई सियासत है? एनडीए में सीट बंटवारे का दबाव: 2027 के चुनाव से पहले एनडीए सहयोगियों के बीच सीटों को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। अतरौलिया जैसी सीटों पर सहयोगी दलों की खींचतान के बीच राजभर अकबरपुर का रुख कर अपनी मोलभाव की ताकत बढ़ाना चाहते हैं। सपा के खिलाफ सीधा टकराव: अकबरपुर में सपा के रामअचल राजभर मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में यह बदलाव राजभर बनाम राजभर (सुभासपा बनाम सपा) की सीधी सियासी लड़ाई को जन्म दे सकता है और विपक्षी गठबंधन (सपा-कांग्रेस) के बीच सीट बंटवारे की खींचतान पर भी राजभर सियासी बढ़त लेने की कोशिश में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री राजभर ने सीट बदली, अब अकबरपुर से लड़ेंगे:गाजीपुर की जहूराबाद सीट छोड़ी; ब्रजेश पाठक बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन बेमेल शादी
    Next Article
    VHP का 25 हजार परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य:महोबा में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया, 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment