Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात से लौटते समय कार हादसा, एक की मौत:गोंडा में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, 5 लोग गंभीर घायल

    51 minutes ago

    2

    0

    गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार तड़के बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जयमाल के बाद घर लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के कानूनगोपुरा दक्षिणी के रहने वाले लोग करनैलगंज के बरगदी कोट में भगत तिवारी के यहां बारात में शामिल होने आए थे। बुधवार रात जयमाल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी बलेनो कार से घर लौट रहे थे। गुरुवार तड़के करीब दो बजे करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठनाथ महाविद्यालय के पास सोनवार मोड़ से आगे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। सीएचसी में एक को मृत घोषित किया सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करनैलगंज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिव शंकर पांडेय (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन पांडेय (18), सोमनाथ पांडेय (40), अभिनव पांडेय (30), शुभम पांडेय (19) और कृष्णा पांडेय (30) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस एसएसआई दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही बारात में शामिल लोगों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस घटना की वजह जानने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देख रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानकीपुरम में तड़के सुबह लगी आग:हवा में दगने लगे पटाखे, आतिशबाजी से डरे लोग, गद्दे की दुकान भी जली
    Next Article
    10 साल तक शोषण, शौहर पर हैवानियत का आरोप:ससुराल में जेठ-देवर की गंदी नजर और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment