Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Cairo Ring Road पर तेल टैंकर हादसे के बाद लगी भीषण आग, 31 लोगों की मौत

    3 hours from now

    1

    0

    मिस्र की राजधानी काहिरा के आसपास से गुजरने वाले एक प्रमुख राजमार्ग पर बुधवार को ईंधन टैंकर से जुड़ी दुर्घटना के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी। मिस्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, काहिरा के प्रमुख मार्ग रिंग रोड पर लगी आग में कम से कम 21 लोग घायल हो गए।इस हादसे में 24 से अधिक कारें और मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना राजमार्ग के जिस हिस्से में हुई, वह गीजा के घनी आबादी वाले वराक इलाके में स्थित है। यह क्षेत्र ग्रेटर काहिरा का हिस्सा है।घटनास्थल पर बचावकर्मी जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकाल रहे थे। एक वीडियो में दमकलकर्मियों को कारों के बीच फैल रही आग बुझाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वराक जिले में घटनास्थल के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए।मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकारी अभियोजन कार्यालय ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने कहा कि घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है और वह खुद घटनास्थल पर जाएंगे।उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या शुरुआती आंकड़ा है तथा इसके और बढ़ने की आशंका है। शुरुआत में जारी बयान में 25 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में यह संख्या संशोधित कर 21 कर दी गई। मिस्र में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की जान जाती है।देश का सड़क परिवहन सुरक्षा रिकॉर्ड खराब रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काली लपटें, चीख-पुकार और झुलसकर राख में मिल गये दर्जनों लोग... रिंग रोड पर बरसा आग का कहर, 31 जिंदगियां जलकर हुई खत्म | Cairo Highway Accident
    Next Article
    Sheikh Hasina की वापसी से पहले Bangladesh में तनाव, सात जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment