Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump प्रशासन ने China और EU समेत 14 देशों पर नए Tariff लगाने का किया ऐलान

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिका ने बुधवार को चीन, यूरोपीय संघ, ताइवान और 11 अन्य देशों से आयात होने वाले सामानों पर व्यापक नए शुल्क लगाने की घोषणा की। यह कदम इन देशों द्वारा कथित तौर पर कारखानों में बनने वाले सामानों का जरूरत से ज्यादा उत्पादन करने के जवाब में उठाया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का आरोप है कि इन देशों के इस कदम से अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा है।नए शुल्कों का उद्देश्य फरवरी में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के बाद राजस्व में हुई कमी की भरपाई करना भी है, जिसमें अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप कांग्रेस को दरकिनार कर सभी आयातों पर व्यापक शुल्क लगाने के लिए आर्थिक आपातकाल घोषित नहीं कर सकते। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा, ‘‘हमारे कई व्यापारिक साझेदारों ने ऐसी नीतियां अपनाई हैं, जो बाजार को विकृत करती हैं। इससे व्यापार संतुलन उनके पक्ष में झुक जाता है, जबकि अमेरिका का विनिर्माण आधार कमजोर होता है।’’ प्रस्तावित शुल्क 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक होंगे और अमेरिका के कुल आयात के लगभग तीसरे-पांचवें हिस्से को प्रभावित कर सकते हैं।हालांकि, प्रशासन ने ताइवान और दक्षिण कोरिया से आने वाले सेमीकंडक्टर और अन्य उच्च तकनीक वाले उत्पादों को छूट देने का प्रस्ताव भी रखा है। ये उत्पाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विस्तार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि ये शुल्क मुख्य रूप से पिछले अप्रैल में लगाए गए शुल्कों की जगह लेंगे और महंगाई तथा आर्थिक विकास पर इनका प्रभाव मामूली होगा।यह घोषणा दिखाती है कि इस महीने हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बावजूद ट्रंप प्रशासन शुल्क लगाने की नीति जारी रखने को तैयार है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत हासिल कर लिया। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के मतदाता सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग दो-तिहाई मतदाताओं ने कहा कि ट्रंप की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को और खराब कर दिया है।यह सर्वेक्षण सभी 50 राज्यों में अमेरिकी मतदाताओं के बीच किया गया था। ट्रंप ने वादा किया है कि आयात करों से विनिर्माण क्षेत्र में नौकरियां वापस आएंगी और संघीय बजट घाटा कम होगा। हालांकि, पिछले साल लगाए गए शुल्कों ने महंगाई बढ़ाने में योगदान दिया था, जिससे मतदाता नाराज हुए।इसके बाद डेमोक्रेटिक सांसदों ने मांग की थी कि भविष्य में ऐसे शुल्क लगाने के लिए कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य की जाए। ग्रीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि इन शुल्कों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल मचेगी। जनवरी में डेमोक्रेट्स के दोनों सदनों का नियंत्रण संभालने के बाद भी इन शुल्कों को रद्द करने की किसी भी कोशिश के सफल होने की संभावना बेहद कम है।कुछ डेमोक्रेट्स भी खासकर चीन पर लगाए गए कुछ शुल्कों का समर्थन कर सकते हैं। इसके अलावा, ट्रंप ऐसे किसी भी कानून को वीटो कर सकते हैं, जिसका उद्देश्य आयात करों को रद्द करना हो। कनाडा और यूरोप से लेकर ब्राजील तक कई व्यापारिक साझेदारों पर लगभग दो साल तक मनमाने ढंग से शुल्क लगाने के बाद बुधवार को घोषित शुल्क ट्रंप की व्यापार नीति के एक प्रमुख उद्देश्य को दर्शाते हैं।यह उद्देश्य विदेशों में सब्सिडी प्राप्त कारखानों के खिलाफ कार्रवाई करना है, जिन पर आरोप है कि वे वैश्विक बाजारों में सस्ते सामान की बाढ़ ला रहे हैं और अमेरिकी निर्माताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये शुल्क 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत लगाए जाएंगे। यह प्रावधान राष्ट्रपति को उन देशों के खिलाफ आयात कर और अन्य प्रतिबंध लगाने की अनुमति देता है, जिन्हें अनुचित या भेदभावपूर्ण व्यापार गतिविधियों में शामिल पाया जाता है।ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि नए शुल्क उन व्यापार समझौतों के अनुरूप होंगे, जो ट्रंप ने पिछले साल कई देशों को भारी शुल्क बढ़ाने की धमकी देने के बाद उनके साथ किए थे। व्यापार वार्ता रुक जाने के बाद ब्राजील को अतिरिक्त दंड के लिए निशाना बनाया गया है। अमेरिका कच्ची और परिष्कृत चीनी पर अधिक आयात कर लगाने तथा विमानों पर नया 10 प्रतिशत शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है।इससे ब्राजील की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी ‘एम्ब्रेयर’ प्रभावित होगी। कुछ चीनी सामानों पर नया 20 प्रतिशत शुल्क पहले से लागू अन्य आयात करों के ऊपर लगाया जाएगा। इससे कुल शुल्क दर 45 प्रतिशत हो जाएगी।अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने बुधवार को कहा कि वियतनाम पर भी 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि, यह व्यापार वार्ता को अंतिम रूप दिए जाने पर निर्भर करेगा। अमेरिका और चीन ने पिछले साल व्यापार संघर्ष विराम समझौता किया था, जिसकी अवधि 10 जनवरी, 2027 को समाप्त होने वाली है।ग्रीर ने ‘सीएनबीसी’ से कहा कि प्रशासन इस समझौते के अनुरूप चीन से आने वाले 30 अरब डॉलर मूल्य के सामानों को ‘‘व्यापक छूट’’ देने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर इन शुल्कों का विरोध किया और अमेरिका से बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया। नए शुल्कों का सामना करने वाले अन्य देशों में बांग्लादेश, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।दो अन्य देशों मेक्सिको और नॉर्वे के खिलाफ जांच लंबित है। यूएसटीआर ने प्रत्येक देश की कथित अनुचित व्यापार गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। चीन पर जारी रिपोर्ट 456 पन्नों की है।बुधवार को घोषित शुल्कों को कानूनी चुनौती मिलने की संभावना है, जैसा कि ट्रंप के बंधुआ मजदूरी से जुड़े शुल्कों के मामले में हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained US- India Tariff Deal | नए टैरिफ की धमकी के ज़रिए अमेरिका 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' पर क्यों हमला कर रहा है?
    Next Article
    काली लपटें, चीख-पुकार और झुलसकर राख में मिल गये दर्जनों लोग... रिंग रोड पर बरसा आग का कहर, 31 जिंदगियां जलकर हुई खत्म | Cairo Highway Accident

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment