Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manoj Sinha ने Constitution Day पर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का किया आह्वान

    4 hours from now

    1

    0

    जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र का सर्वोच्च मार्गदर्शक है और इसमें लोकतंत्र के शाश्वत मूल्य निहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान दिवस की शुभकामनाएं।हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र का सर्वोच्च मार्गदर्शक है, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के शाश्वत मूल्य समाहित हैं।’’ उन्होंने लोगों से एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए इन आदर्शों को बनाए रखने और अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वाह करने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया। भारत में हर साल 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान अंगीकृत किया था।पहले इस दिन को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में मनाया जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में अवामी लीग नेता की हत्या, हमलावरों ने छाती और सिर पर मारी 4 गोलियां, खुलना में बढ़ी राजनीतिक हिंसा
    Next Article
    'विरोध से पहले मसौदा तो देखें': परिसीमन बिल पर Supriya Sule ने विपक्ष से की चर्चा की अपील, कहा- अच्छा हो सकता है कानून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment