Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया:UG की दिसंबर 2026 परीक्षाओं में बदली गईं कुछ विषयों की तारीखें और पालियां

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्नातक स्तर की दिसंबर 2026 परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय ने कुछ विषयों के पेपर की तारीख और पाली में बदलाव करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें प्रथम और पांचवें सेमेस्टर के कई विषय शामिल हैं। 17 और 18 दिसंबर को होंगे मनोविज्ञान के पेपर संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पांचवें सेमेस्टर के मनोविज्ञान-I (जीवन काल मानव विकास) की परीक्षा अब 17 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, मनोविज्ञान-II (सकारात्मक मनोविज्ञान) का पेपर 18 दिसंबर को इसी समय आयोजित किया जाएगा। प्रथम सेमेस्टर के डीएसएसटी (युद्ध के वैचारिक पहलू-सिद्धांत) की परीक्षा 20 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगी। अर्थशास्त्र के पेपर की तारीख भी बदली पांचवें सेमेस्टर के अर्थशास्त्र-I (आर्थिक विकास और वृद्धि) का पेपर 26 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं, अर्थशास्त्र-II के दोनों पेपर पर्यावरण अर्थशास्त्र और अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र 28 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी सूचना परीक्षा नियंत्रक प्रो. ओम प्रकाश ने बताया कि सभी नोडल केंद्रों के प्राचार्यों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसे कॉलेजों के सूचना पट पर चस्पा कराने और संबंधित परीक्षा केंद्रों को सूचित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट और संबद्ध महाविद्यालयों के लॉगिन पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थी बदली हुई तारीखों और समय के अनुसार अपनी तैयारी कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अस्थियां अयोध्या पहुंची:संत तुलसीदास घाट पर सरयू नदी में आज प्रवाहित की जाएगी
    Next Article
    मछली लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:श्रावस्ती में हादसे के दो दिन बाद पिकअप चालक पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment