Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत विकास परिषद के विक्रांत खंडेलवाल का जयपुर स्थानांतरण:अवध प्रांत ने लखनऊ में स्नेहपूर्ण विदाई समारोह

    2 hours ago

    1

    0

    भारत विकास परिषद अवध प्रांत ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल के लखनऊ से जयपुर स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शहर के मैरिएड होटल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सपरिवार भाग लिया। प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र स्वरूप शुक्ला ने बताया कि खंडेलवाल सितंबर 2021 से अवध प्रांत, उत्तर मध्य क्षेत्र-2 का मार्गदर्शन कर रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और सीखने का अवसर मिला, जिससे परिषद को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन ने जानकारी दी कि विक्रांत खंडेलवाल को अब उत्तर पश्चिम क्षेत्र, सेंट्रल रीजन और संस्कार गतिविधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव और नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।चिन्मय मिशन के चैतन्य कौशिक ने श्रीमद्भगवद्गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति केवल माध्यम होता है। उन्होंने खंडेलवाल को अखिल भारतीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम बताया। 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव शशिकांत सक्सेना और कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने खंडेलवाल के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में, खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के साथ उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बालाजी सरकार का दिव्य दरबार बक्सर पहुंचा:पहले दरबार मऊ में लगता था, श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक समाधान मिलेगा
    Next Article
    अमरोहा में लापता युवक का शव नहर में मिला:परिजन कर रहे थे तलाश, एक दिन पहले घर से निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment