Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालाजी सरकार का दिव्य दरबार बक्सर पहुंचा:पहले दरबार मऊ में लगता था, श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक समाधान मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    बक्सर शहर में अब श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक समाधान और संकटों से मुक्ति का अवसर मिलेगा। राजस्थान के प्रसिद्ध घाटा मेहंदीपुर वाले श्री बालाजी सरकार का दिव्य दरबार अब नियमित रूप से बक्सर में आयोजित किया जाएगा। यहां भक्त अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। पहले यह दरबार मऊ में लगता था, लेकिन अब यह बिहार के लोगों के लिए बक्सर में उपलब्ध होगा। यह जानकारी संजय सिंह 'मुन्ना' ने दी। "श्री हनुमते नमः" के उद्घोष के साथ यह दरबार बक्सर स्थित शिव शक्ति कल्याण संस्थान, कृतिपुरा (बक्सर-चौसा मेन रोड) पर आयोजित होगा। भक्तों की विशेष मांग पर मऊ की कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि दरबार प्रत्येक माह के पहले रविवार को प्रातः 9:00 बजे से परम पूज्य तिवारी जी महाराज के सानिध्य में लगेगा। आयोजकों के अनुसार, यह दरबार उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा जो जीवन में संकट, बाधा या किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं। यहां बाल स्वरूप श्री हनुमान जी की कृपा से भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और समाधान प्राप्त होगा। मंदिर कमेटी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और आध्यात्मिक लाभ उठाएं। इस आयोजन को सफल बनाने में मऊ से संतोष विश्वकर्मा, रामाअवध सिंह, समरजीत यादव, लल्लन पांडेय, आर डी त्रिपाठी, सुधा वर्मा, राणा सिंह और बक्सर से बृजकिशोर राय, राकेश पाल, अंकित उपाध्याय, गुड्डू शर्मा, पिंटू प्रजापति, संतोष सिंह राजपुर, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPESSC परीक्षा में नकल करने पर आजीवन कारावास की सजा:वाराणसी समेत 6 शहरों में एग्जाम, एक बार रद्द हो चुकी परीक्षा
    Next Article
    भारत विकास परिषद के विक्रांत खंडेलवाल का जयपुर स्थानांतरण:अवध प्रांत ने लखनऊ में स्नेहपूर्ण विदाई समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment