Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में लापता युवक का शव नहर में मिला:परिजन कर रहे थे तलाश, एक दिन पहले घर से निकला था

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात कस्बे में बुधवार शाम से लापता 28 वर्षीय युवक मोहम्मद अकमल का शव आज रामगंगा पोषक नहर बीलना में तैरता हुआ मिला। युवक मानसिक दिव्यांग बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक मोहम्मद अकमल, मोहम्मद अकरम का पुत्र था और नौगांवा सादात की मक्का मस्जिद नई बस्ती का निवासी था। युवक के अचानक निधन से परिजनों में गहरा दुख है। नौगावां सादात थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार यादव ने बताया कि युवक का शव नहर में मिला है। उन्होंने पुष्टि की कि युवक मंदबुद्धि था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत विकास परिषद के विक्रांत खंडेलवाल का जयपुर स्थानांतरण:अवध प्रांत ने लखनऊ में स्नेहपूर्ण विदाई समारोह
    Next Article
    इटावा में गेहूं के अवशेषों में लगी आग, VIDEO:चार किसानों का 15 बीघा फसल जलकर राख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment