Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में गेहूं के अवशेषों में लगी आग, VIDEO:चार किसानों का 15 बीघा फसल जलकर राख

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरथना क्षेत्र के ग्राम नगला बाग के पास कटे हुए गेहूं के अवशेषों में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। इस घटना में चार किसानों के करीब 15 बीघा खेतों में पड़े गेहूं और उसके अवशेष जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम टियापुर निवासी किसान रामवीर, समोद कुमार, जयवीर और नगला बाग निवासी वेद प्रकाश के खेतों में कटे हुए गेहूं के और अवशेष पड़े थे। गुरुवार दोपहर अचानक इनमें आग लग गई। शुरू में आग छोटी थी, लेकिन हवा तेज होने के कारण यह तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा से बढ़ी आग की रफ्तार ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभाल पाना मुश्किल हो गया। कुछ ही समय में कई बीघा खेत जलने लगे। किसानों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया और नुकसान बढ़ता चला गया। दमकल और ग्रामीणों ने पाया काबू घटना की सूचना ग्राम प्रधान राममिलन द्वारा दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक करीब 15 बीघा गेहूं का अवशेष जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में लापता युवक का शव नहर में मिला:परिजन कर रहे थे तलाश, एक दिन पहले घर से निकला था
    Next Article
    गोरखपुर में CHO को दिया गया प्रशिक्षण:आरोग्य शिविरों में बढ़ी जांच और स्क्रीनिंग, जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment