Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बधाई मांगने गए किन्नरों से मारपीट:बाहरी युवकों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप, 2 के सिर में लगे टांके

    18 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में 14 सितंबर की सुबह बधाई मांगने गए किन्नरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पल्हना ब्लॉक और ग्रामसभा के रहने वाले रूबी किन्नर, मैना किन्नर, बहोगी किन्नर, पिंक्की किन्नर, मोना किन्नर, मोनिका किन्नर और निशा किन्नर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पहले से घात लगाकर बैठे होने का आरोप पीड़ितों के मुताबिक, वे 14 सितंबर की सुबह हटवा गांव, पोस्ट मेहनगर में बधाई मांगने गए थे। आरोप है कि वहां संगीता किन्नर के पति संतोष राजभर, सोनी किन्नर के पति आर्यन कुमार और उनके कुछ साथियों के साथ बाहरी युवक पहले से मौजूद थे। किन्नरों के पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि नेहा किन्नर ने भी कुछ बाहरी युवकों के साथ मिलकर मारपीट की। 2 किन्नरों के सिर में गंभीर चोट, लगे टांके मारपीट में कई किन्नरों के चोट लगने की बात कही गई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मैना किन्नर और बहोगी किन्नर के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों के सिर में टांके लगाए जाने का दावा किया गया है। पीड़ितों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि करीब एक साल पहले 20 फरवरी 2025 को भी संगीता किन्नर के ग्रुप के लोगों ने मऊ जिले में उनके साथ मारपीट की थी। किन्नरों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में प्लेज पार्क का नया लेआउट तैयार:अब 14 की जगह होंगे 37 प्लॉट, छोटे कारोबारियों के लिए किया गया बदलाव
    Next Article
    3 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:आजमगढ़ कोर्ट में पेश नहीं होने पर हो चुकी कुर्की, चोरी के मामले में वांछित था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment