Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:आजमगढ़ कोर्ट में पेश नहीं होने पर हो चुकी कुर्की, चोरी के मामले में वांछित था

    17 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले में तीन साल से अधिक समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीयनपुर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को आरोपी को चंगईपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। पनशब्दा निवासी स्वेता सिंह ने 6 जुलाई 2022 को जीयनपुर थाने में घर का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन और रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह और विकास उर्फ अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान विकास उर्फ अभिषेक के कब्जे से 20,024 रुपए बरामद किए गए थे। वहीं, आरोपी सर्वेश सिंह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा और अपने ठिकाने बदलता रहा। कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो हुई कुर्की पुलिस के मुताबिक, लगातार फरार रहने और न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर सर्वेश सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर 2023 को कुर्की की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। लगातार फरार रहने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने 7 सितंबर 2026 को सर्वेश सिंह की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस टीमों ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। चंगईपुर तिराहा से दबोचा पुलिस अभियान के तहत मंगलवार को जीयनपुर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंगईपुर तिराहा से सर्वेश सिंह (करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रौनापार थाने में वर्ष 2022 में दर्ज धारा 363/366 भादवि के एक अन्य मुकदमे में भी वांछित है। इस मामले की विवेचना एएचटीयू द्वारा की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बधाई मांगने गए किन्नरों से मारपीट:बाहरी युवकों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप, 2 के सिर में लगे टांके
    Next Article
    गणेश महोत्सव में उमड़ी भीड़:हीरागंज गांधी नगर में हनुमान अंश मूवी का हुआ प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment